बंशीधर नगर : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखण्ड टास्क फोर्स की बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 17 जनवरी से 19 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलने वाले संघन पल्स पोलियो अभियान की सफलता तथा कोविड 19 को लेकर होने वाले टीकाकरण की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया।
आगामी 17 जनवरी से चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए 44,489 बच्चो को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 219 पोलियो बूथ बनाये गए हैं। इस कार्य मे 438 टीकाकर्मी, 38 सुपरवाइजर को लगाया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन लक्ष्य का 75 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने तथा डोर टू डोर जाकर 25 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्णय लिया गया।
वहीं कोविड 19 को लेकर होने वाले टीकाकरण की तैयारी के लिए सहिया द्वारा सर्वे कराकर सभी व्यक्तियों की सूची तैयार कराया जायेगा।
बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू, प्रखण्ड प्रमुख रविन्द्र कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लालमोहन यादव, बीपीएम करुणा कुमारी, एमपीडब्ल्यू अशफाक अंसारी, अनुरंजन पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।