श्री बंशीधर नगर : नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम लखन सिंह सपत्नीक रविवार को बाबा बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के पश्चात नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य (वित्त विभाग) विकास कुमार स्वदेशी ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा बंशीधर की तस्वीर भेंट किया।
इस अवसर पर कुलपति डॉ राम लखन सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतिमा उन्होंने कहीं नही देखा था।बाबा बंशीधर की प्रतिमा बहुत ही सुंदर है। उन्होंने कहा कि यहाँ आने से शांति मिलती है।