रमना (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के हरादाग काला मे शनिवार की देर रात्रि स्थानीय ग्रामीणों ने मोटर चोर को मोटर पंप चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर रमना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
मोटर पंप चोर की पहचान हरादाग कला निवासी सुरेंद्र चौधरी पिता जलेबी चौधरी (38 वर्ष )रूप में की गई। थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मोटर पंप चोरी करते हुए सुरेंद्र को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आवश्यक अनुसंधान के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त को गढ़वा जेल भेज दिया गया।