केतार केतार प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेलाबार के पूर्व टोला में ट्रांसफार्मर जलने के कारण 40 घर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
ज्ञात हो कि 28 नवम्बर को अधिक बिजली सप्लाई आने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को शार्ट सर्किट से हजारो रुपए का बिजली चलित उपकरण जल गए जिससे बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के तुरंत बाद बिजली विभाग के कर्मियों को सूचना दी गई। परंतु अभी तक विभाग के द्वारा इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया जिसे लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उदासीनता के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।
बताते चलें की केतार पावर ग्रिड चालू होने के कुछ दिन बाद लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान थे।
लो वोल्टेज से निजात पाई तो अब हाई वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं का जेब खाली होने के साथ ही अंधेरे में रहने पर विवश है।