गढ़वा : थाना क्षेत्र के ग्राम सोह मेन रोड एनएच 343 पर बाइक और ट्रक में आमने सामने टक्कर से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसमें एक हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लोग तेज रफ्तार और नशे में धुत, गढवा की ओर आ रहे थे, जबकि ट्रक गढवा से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी। सोह गाँव के समीप आमने- सामने टक्कर हो गयी। जिससे दो लोगों की मौत हो गयी।
ग्रामीणों ने बताया कि एक सोह गाँव का ही रहने वाला है, बाकी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। गढ़वा पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जा में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।