खरौंधी : प्रखंड मुख्यालय खरौंधी में भाजपा नेता बसंत कुमार यादव, प्रखण्ड प्रमुख धर्मराज पासवान उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं लाल फीता काट कर शिव शरण एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल का उद्घाटन किया गया।
वहीं पर उद्घाटन कर्ताओं ने कहा कि खरौंधी जैसे सुदृढ़ क्षेत्र में अस्पताल खुल जाने से लोगो को ईलाज करवाने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा, अपना इलाज करवा पाएंगे। लोग इलाज के लिए बनारस, रांची पटना अन्य अंजान शहरों में जाया करते थे। क्षेत्र के लोगों को अस्पताल खुल जाने से काफी उम्मीद लगी है, आर्थिक, शारीरिक व समय का बचत होगा।
वहीं पर शिव शरण अस्पताल के निर्देशक डॉ.सुनील कुमार एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार मेहता ने अस्पताल में मरीजों के लिए कम से कम खर्च में ईलाज एव अन्य सुविधा देने कि बात कही, साथ हीं क्षेत्र के लोगों को अन्य बीमारियों की ऑपरेशन की सुविधा की बात कही।
मौके पर खरौंधी चिकित्सा प्रभारी डॉ जफर खान, डॉ सुनील कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार मेहता आदि उपस्थित थे।