गढ़वा : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे के निर्देश पर गढ़वा जिला के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर गोदरमाना बाज़ार स्थित राजेश कुमार गुप्ता के किराना दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ, सिगरेट का 90 डिब्बा प्रत्येक में 10 सिगरेट, क़रीब 130 डिब्बा गुडाकू,13 पैकेट तंबाकू इत्यादि बरामद हुआ।
दुकान मालिक के विरुद्ध कांड दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
जबकि केतार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापामारी के क्रम ग्राम ताली स्थित रघुनी साव के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया और गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना में कांड दर्ज कर उसे जेल भेजा गया तथा एक अन्य मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।