whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281894
Loading...


आरएसएस ने राम मंदिर निर्माण को ले सहयोग राशि एकत्रित करने का लिया निर्णय

location_on रमना access_time 05-Dec-20, 06:16 PM visibility 658
Share



आरएसएस ने राम मंदिर निर्माण को ले सहयोग राशि एकत्रित करने का लिया निर्णय


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सिलिदाग एक के प्रांगण में दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में खण्ड का समन्वय बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,वन बंधु परिषद, भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी आदि संघ के सभी अनुसांगिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रमना प्रखंड पालक राकेश शुक्ल ने बताया कि साढ़े चार सौ वर्षों के कठीन संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सुअवसर हमसभी को प्राप्त हुआ है, कितने ही लोगों ने इस आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। राम जन -जन के आराध्य देव हैं, इसलिए भव्य, ऐतिहासिक एवं अद्वितीय राम मंदिर निर्माण में सबकी सहभागिता भी निश्चित रूप से होनी चाहिए।
कहा कि समाज के सभी वर्गों को राम मंदिर निर्माण में अपना अंशदान देने का अवसर मिलना चाहिए, इसी उद्देश्य से हम सब टोली बनाकर प्रत्येक गांव में प्रत्येक हिन्दू के घर जाकर लोगों को अपना सहयोग देने के लिए आग्रह करेंगे। लोगों के द्वारा जो भी राशि प्राप्त होगी उसे संग्रह करके अयोध्या मंदिर निर्माण ट्रस्ट को भेजा जायेगा। संघ के अर्जुन चौधरी, बजरंग दल के त्यागी उमाकांत, विहिप के प्रदीप कुमार सिंह, अभाविप के अखिलेश पटेल, भाजपा के बलजीत सोनी ने भी अपने अपने विचार प्रगट किया। मौके पर स्वयं सेवक रवि मेहता, रामध्यान कुमार, मनीष कुमार, नीरज कुशवाहा, दीपक कुमार, बजरंग दल के प्रमोद यादव, श्रवण यादव, मंजीत कुमार, एकल अभियान के रमानाथ, ज्योतिप्रकाश, भाजपा के अमित कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे। शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play