गढ़वा : शहर के एनएच 75 पर कचहरी के पास पिपरा कला भारतीय स्टेट बैंक से पंद्रह हजार रुपये निकाल कर घर जा रही महिला से पैसा छीन कर उच्चके फरार हो गए।
घटना के संबंध में नवादा निवासी सत्यवती देवी ने बताया कि हम बैंक से पंद्रह हजार पैसा निकाल कर जैसे ही रोड़ पार किए उच्चके बाईक से आए और पैसा छीन कर फरार हो गए। इस तरह का छिनतई करने वाले लोग बैंक से पैसा निकासी करते समय ही बैंक में रेकी करता है तथा मौका मिलते ही छीन लेता है।