गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड के रंका बौलिया पंचायत के बौलिया क्रिकेट ग्राउंड पर भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के द्वारा आज गोवावल प्रीमियर लीग बौलिया की शुरूआत फिता काटकर मैच का शुरु किया गया।
पहला मैच कुण्डी और आमर के बीच खेला गया। जिसमें कुण्डी का टीम पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 129 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें आमर के टीम लक्ष्य का पीछा करते करते 64 रन पर ऑल आउट हो गई।
दूसरा मैच गोदया और मसूरिया के बीच खेला गया जिसमें मसूरिया के टीम पहले बैटिंग करते हुए 69 रन का लक्ष्य गोड़ेया टीम को दिया, जिसमें गोडेया के टीम मैच को 6 ओवर शेष रहते मैच को 10 विकेट से जीत गया।
आज उद्घाटन समारोह के मौके पर पंचायत के मुखिया देवराज उपाध्याय, चंद्रिका तिवारी, सुनील तिवारी सुरेश तिवारी, गौतम तिवारी, पिंटू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, मंतोष तिवारी, अरुण तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, आयोजन कर्ता अभिषेक तिवारी, पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष सुमित तिवारी, सचिव ऋषि तिवारी, कॉमेंटेटर जिला स्तरीय मनोज तिवारी के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे।