whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27282637
Loading...


फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत नगर, केतार और कांडी में लोगों को किया गया जागरूक

location_on बंशीधर नगर। केतार। कांडी access_time 05-Dec-20, 05:32 PM visibility 655
Share



फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत नगर, केतार और कांडी में लोगों को किया गया जागरूक


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में नगर उंटारी प्रखंड के न्यू ज्योति क्लब अहिपुरवा के तत्वाधान में शनिवार को फिट इंडिया अभियान के तहत "फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज" के मूल मंत्र के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी मे उपस्थित केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने क्लब के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को फिट रहना जरूरी है। फिजिकल फिटनेस के लिए चलना, दौड़ना, तैरना, योगासन आदि का नियमित अभ्यास करना चाहिए। जो हमारी हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत रखकर वजन को नियंत्रित करती हैं तथा शरीर को अनेक बीमारियों से दूर रखती है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में फिजिकल फिटनेस अत्यंत काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर न्यू ज्योति क्लब के अनूप कुमार, सौरभ कुमार, जयप्रकाश पासवान, विकास पासवान, प्रयाग पासवान, राजा कुमार, रोहित कुमार, श्यामलाल पासवान, राजेश पासवान, प्रवेश पासवान सहित युवा क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे। केतार : प्रखंड क्षेत्र के पालनगर के चनवा पर टोले में नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रीता कुमारी के अगुआई में स्वास्थ्य जागरूकता का प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभातफेरी में शारिरिक फिटनेश की स्लोगन कही गई। साथ ही खेल कूद के माध्यम से होने वाले लाभ, फिटनेश की विस्तृत जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक रीता कुमारी ने 18 से 35 वर्ष वाले युवक एवं युवती को अधिक से अधिक क्लब का निर्माण करने की अपील की। उन्होंने बताई की नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा क्लब का निर्माण कर उसका रजिस्ट्रेशन करने के बाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा खेल सामग्री एवं क्लब को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। क्लब बनाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवा को क्लब के माध्यम से खेल सामग्री उपलब्ध कराकर खेल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। ताकि स्वास्थ्य के प्रति युवक एवं युवती जागरूक बन सके। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक रीता कुमारी, मनोज राम, रवि कुमार, राहुल मेहता, बसंत राम, सोनी कुमारी, अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कांडी : युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा रमकंडा इकाई की ओर से शनिवार को फिट इंडिया अभियान के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी मे युवाओं ने "फिटनेश का डोज, आधा घंटा रोज" नारा देते हुये योग व्यायाम करने के लिये लोगों को प्रेरित किया और बताया कि कैसे व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राकेश कुमार ने कहा कि रोजाना शारीरिक गतिविधि करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो वास्तव मे आपके शरीर को सभी रोगों से बचाने मे काफी मददगार है। इसलिए लोगो को निरंतर व्यायाम करना चाहिये।
साथ में उन्होंने लोगों को ये भी बताया कि अगर लोग नियमित रूप से रोज मात्र 1 घंटा ही व्यायाम करते हैं, तो खुद को तनाव और स्ट्रेस से बचा सकते हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के अन्य क्षेत्रों में प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play