whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27477299
Loading...


राम मंदिर निर्माण के लिए कोष संग्रह हेतु 15 टोली हुई गठित

location_on गढ़वा access_time 05-Dec-20, 05:22 PM visibility 652
Share



राम मंदिर निर्माण के लिए कोष संग्रह हेतु 15 टोली हुई गठित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, भव्य एवं दिव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु गढ़वा नगर के 15 टोली का गठन किया गया है। यह टोली गढ़वा नगर के प्रत्येक हिंदू समाज के घरों में पहुंच कर उनसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या हेतु दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण में अपना निधि को दान करेंगे। उपरोक्त दान राशि अयोध्या मंदिर ट्रस्ट हो जाएगा। इस निमित्त गढ़वा नगर के नगर पालक मुरली श्याम सोनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अरुण अग्रहरी, उक्त बैठक को लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुरली श्याम सोनी ने कहा मंदिर निर्माण में पूरे विश्व के हिंदू समाज का निधि संग्रह करते हुए दिव्य और भव्य प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण हो रहा है, उसमें हम गढ़वा नगर से अपना निधि इकट्ठा करते हुए मंदिर निर्माण में भेजने का प्रयास करेंगे।
भगवान प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण में विगत 500 वर्षों का आंदोलन चला है, इस आंदोलन में कितने पुण्य आत्माएं ने अपनी आहुति दी है। कितनों ने अपना जीवनदान दिया है। आज वह मंदिर बनने को तैयार है। उसमें हम सभी गढ़वा नगर के लोगों को अपना निधि दान देकर अपना नाम उसमें जोड़वाना चाहिए। निधि संग्रह का कार्यक्रम अयोध्या से कूपन आने के बाद कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में 15 टोली का निर्माण किया गया। यह 15 टोली पूरे नगर क्षेत्र में धन संग्रह का काम करेगी। धन संग्रह हेतु अयोध्या से कूपन आने के बाद कूपन वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सूचारू रूप से संचालित करने हेतु एक अलग से खंड की समिति गठित की गई है, जो गढ़वा नगर क्षेत्र में पढ़ने वाले टोली का भली-भांति निरीक्षण करेगी और प्रत्येक दिन मंदिर ट्रस्ट को सीधा अकाउंट में धन संग्रह करते हुए भेजी जाएगी।
उक्त बैठक में उमेश कश्यप, कैलाश कश्यप, सुरेंद्र विश्वकर्मा, पिंटू कुमार ओला, चंदन मालाकार, अमन सोनी, अमित शर्मा, गांधी जी, सचिन, सत्येंद्र, चंदन आदि के साथ विभिन्न संस्थाओं से लोग जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण केंद्र, विद्या भारती, भारतीय जनता पार्टी, हिंदू जागरण मंच से जुड़े लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play