लेस्लीगंज : प्रखंड मुख्यालय परिसर में किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी आईसीएल प्रदेश उपाध्यक्ष रूद्र शुक्ला उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा ने किया संचालन सुधीर सिंह ने किया।
कांग्रेसी नेता रूद्र शुक्ला ने कहा किसान विरोधी बिल के माध्यम से केंद्र सरकार ने भारत के किसानों को मारने का काम किया है। भारत के किसान भारत की रीढ़ हैं। और किसान हैं तो भारत है। भारत का अन्नदाता आज परेशान है।
और जब अन्नदाता परेशान होगा तो भारत की आम जनता अपने मूल उद्देश्यों से भटक जाएगी,
क्योंकि पेट में जब अनाज नहीं होता है तो पूरे विश्व में त्राहिमाम मच जाता है और आज अन्नदाता सड़कों पर उतरा है। परेशान है, लाचार है। एक तरफ व भारी मुनाफाखोरी घूसखोरी हावी है। आज केंद्र सरकार ने बड़े उद्योगपतियों के लिए अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों को मजबूत करने के लिए किसानों को बेचने का काम किया है, अगर केंद्र सरकार ने कृषि बिल पर संशोधन नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के साथ-साथ उग्र आंदोलन को तैयार है।
किसान के हक अधिकार लड़ाई के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव तत्पर है। साथ ही किसान विरोधी बिल के लिए लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव समीम अंसारी, लेस्लीगंज प्रखंड उपाध्यक्ष अभिमन्यु मेहता, आईसीएल जिला उपाध्यक्ष प्रिन्स पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी इजराईल अंसारी, पाकी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी सुमित दुबे, बबलू पासवान, कुन्दन शुक्ला, दिलीप पासवान, विकास यादव, संजय चौधरी, नवनीत कुमार मेहता, दीपेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश मेहता सहित अन्य किसान गण उपस्थित थे।