खरौंधी : मझिगांवा मुखिया सुनीता देवी के द्वारा निमियाघाट से लेकर बिगन राम के घर तक 3,65,000 रुपये की लागत से एवं बुटीक ऊटन हाथ से राम जग द्विवेदी के घर तक 4,95,000 रुपये की लागत से बनने वाला सड़क का शिलान्यास किया।
वहीं मुखिया सुनीता देवी ने कहीं की यह सड़क इतना खराब था कि लोग बरसात के मौसम में बाजार जाने के लिए 4 घंटा का समय निकालकर घर से बाहर निकलते थे। साथ ही साथ बताया कि किसी का अगर रात में तबीयत खराब हो जाता था तो चारपाई में रस्सी बांधकर किसी तरह इलाज कराने के लिए अस्पताल लाया जाता था।
मौके पर अरविंद कुमार पासवान, मुखिया पति जाकिर हुसैन, सत्येंद्र कुमार राम, लाल मोहम्मद मियां, इसरार अंसारी, मकबूल अंसारी, समराज यादव, रामेश्वर सिंह, छठ पासवान आदि कई लोग उपस्थित थे।