मेराल : थाना पुलिस द्वारा गुरुवार की संध्या गस्ती के दौरान बना गांव से 25 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई उमाशंकर प्रधान दल बल के साथ संध्या गश्ती करने निकले थे, उसी दौरान करीब 7:00 बजे बाना गांव में अवैध रूप से चलाए जा रहे भट्ठी को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 25 लीटर तैयार महुआ का शराब जप्त किया गया एवं 40 किलो जावा महुआ के साथ दारू बनाने का उपकरण बरामद को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।
अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबारी शिव कुमार यादव उम्र 32 वर्ष पिता बिगन यादव को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया उसके खिलाफ मेराल थाना कांड संख्या 310 / 2020 धारा 270, 273, 290 भादवी 47 (ए)के तहत मामला दर्ज था।