श्री बंशीधर नगर : अनुमण्डल मुख्यालय में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई किया। जंगीपुर से लेकर हनुमान मोड़, हेन्हों मोड़, बस स्टैंड से गोसाईबाग तक एनएच 75 पर दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का स्वयं पुलिस बल के साथ उपस्थित थे। ज्ञात हो कि लगभग एक माह पूर्व से ही अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार प्रचार प्रसार कराया जा रहा था। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा एन एच 75 के किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया था।
नोटिश मिलने के बाद भी अतिक्रमण नही हटाये जाने के बाद प्रशासन ने रुख कड़ा करते हुए अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया। एनएच 75 के किनारे अतिक्रमित भूमि में रखे गए समानों, करकट, तिरपाल लगाकर अतिक्रमण करने का किये गए खूंटा, खम्भा, ठेला, साइकिल, बॉस-बल्ली सहित जो भी मिला प्रशासन द्वारा साथ मे रखे गए ट्रैक्टर पर लाद कर जब्त कर लिया गया। प्रशासन के इस रुख से अतिक्रमणकारियो में भय व्यप्त हो गया है।
ज्ञात हो कि सड़क के किनारे अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड में हमेशा सड़क जाम की स्थिति उतपन्न हो रही थी, साथ ही हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने बताया कि एक माह पूर्व से इस संबंध में प्रचार प्रसार कराया गया था।
इसके बाद अतिक्रमण करियो को चिन्हित कर सभी को लिखित सूचना भी उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नही हटाये जाने पर अंततः आज अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। इसके लिए एक शिड्यूल बनाया जाएगा तथा शिड्यूल के तहत प्रत्येक सप्ताह अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।