रमना। बंशीधर नगर। रमना : सरकारी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने व झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा गीला धान की खरीदारी नहीं करने के बयान के बाद भाजपा ने आक्रोश जाहिर करते हुए सीएम हेमंत सोरेन का पुतला शुक्रवार की शाम सर्वेश्वरी चौक पर फूंका।
इसके पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी के नेतृत्व में सीएम हेमंत सोरेन के पुतला के साथ सरकार विरोधी नारा लगाते हुए भगत सिंह चौक, मुख्य पथ, बाजार होते हुए सर्वेश्वरी चौक पर पहुंचे।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। पहले मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को बंद किया और अब यह कह कर धान खरीद नहीं कर रही है कि धान गिला है।
गिला धान खरीदारी करने से राजकोषीय घाटा बढ़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि बिचौलिए किसानों के धान औने पौने दामों में खरीद रहे हैं और यही बिचौलिए सरकारी धान क्रय केंद्र खुलने के बाद अपना ध्यान सरकार को बेचेंगे। सरकार की मंशा किसानों को नहीं बल्कि बिचौलियों की लाभ पहुंचाने का है।
मौके एक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, रविंद्र कुमार चौधरी, राजेश कुमार सिंह, शंकर चंद्रवंशी, रविशंकर मिश्रा, अखिलेश पासवान, सुमन गुप्ता, मुख्तार अंसारी, ताहिर अंसारी, कमलेश कुमार, अमित प्रकाश, राकेश विश्वकर्मा, विनय सिन्हा, हेमंत पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बंशीधर नगर (गढ़वा) : किसानों से धान खरीद को लेकर राज्य सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार की शाम विरोध स्वरूप भाजपा की ओर से शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला बस स्टैंड में फूंका गया।
पुतला फूंकने से पूर्व भाजपाई पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी के चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से होते हुए थाना के सामने तक आए। वापसी में बस स्टैंड आ कर पुतला दहन किया गया। जुलूस में शामिल लोग हेमंत सोरेन सरकार होश में आओ, गरीब किसान विरोधी झारखंड सरकार होश में आओ, मंत्री रामेश्वर उरांव होश में आओ, गरीब किसानों का धान अभिलंब क्रय करना प्रारंभ करो, बिचौलियों को लाभ पहुंचाना बंद करो, हेमंत सरकार हाय-हाय आदि नारे लगा रहे थे।
भाजपाइयों ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले माह 15 नवंबर से ही राज्य में धान क्रय करने की घोषणा की थी। पर सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने धान क्रय केंद्र प्रारंभ होने से पहले ही यह कहते हुए धान क्रय पर रोक लगा दिया है कि अभी धान गिला है। गिला धान खरीदने से सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचेगा। मंत्री उरांव के बयान के बाद किसानों सहित विपक्षियों में जबरजस्त उबाल देखने को मिल रहा है।
मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, विकास स्वदेशी, लक्ष्मण राम, अशोक सेठ, विभूति भूषण चौबे लाल मोहन यादव विकास पांडेय वार्ड पार्षद नीरज कुमार, मो० नईम खलीफा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुधीर प्रजापति, अभिषेक चौबे, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय ठाकुर, वार्ड पार्षद कामेश राम, संतोष रंजन, अश्विनी कुमार, बुच्चु प्रसाद, सोबराती खां, तउवाब खान, नितेश पासवान, सोनू पांडेय, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
खरौंधी : भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, अरुण कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार दास ने खरौंधी में धान केंद्र खोलने कि मांग करते हुए हेमंत सरकार का पुतला दहन किया।
वहीं मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों को दू लाख का कर्ज माफी करने का वादा किया था जो माफ करे। झारखंड सरकार केवल किसान विरोधी काम कर रही है। आज धान क्रय केंद्र बंद हो जाने से किसान भुखमरी की स्थिति में आ गए हैं। आज धान क्रय केंद्र बंद हो जाने से किसान दूसरे के पास मजबूरी में कम भाव में बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इससे किसान को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
आज कोरोना कॉल में रोजगार नहीं मिलने के कारण मजदूर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
सरकार बस केवल मनमानी काम कर रही है। सरकार शिक्षित युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, जो अभी कुछ नहीं हुआ है। सरकार केवल युवाओं को ठग रही है।
इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, संध्याकर विश्वकर्मा, रामखेलावन पासवान, जितेंद्र कुमार यादव, कलामुद्दीन अंसारी, इग्सुस बाड़ा, रामप्रीत गुप्ता, अवध कुमार मेहता, विनोद कुमार चौधरी, रामनाथ बैठा आदि लोग उपस्थित थे।