गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा का नया कमेटी पुनर्गठन करने के लिए आगामी 20 दिसंबर दिन रविवार को उपायुक्त महोदय के निर्देश पर समाहरणालय स्थित सभागार में एक आम सभा का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए रेड क्रॉस गढ़वा के सचिव डॉ जेपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा के पुनर्गठन पर चर्चा के लिए उपायुक्त के निर्देश पर रेडक्रॉस गढ़वा के कार्यकारिणी की एक बैठक रखी गई थी। तत्पश्चात बैठक के कार्रवाई की जानकारी उपायुक्त गढ़वा को दी गई, उसके बाद उपायुक्त महोदय ने निर्देश दिया है कि आगामी 20 दिसंबर रविवार को दिन में 11:00 बजे से समाहरणालय स्थित सभागार में रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य, पैट्रोन एवं सह पैट्रोन सदस्यों की उपस्थिति में आम सभा रखी जाए, जिसमें रेड क्रॉस गढ़वा का पुनर्गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर एम पी गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, आजीवन सदस्य मनोज केशरी आदि उपस्थित थे।