whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27492112
Loading...


जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले लेकर पहुंचे फरियादी

location_on गढ़वा access_time 04-Dec-20, 05:29 PM visibility 649
Share



जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले लेकर पहुंचे फरियादी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है; उसी के निमित्त आज उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम- पोटमा, पोस्ट- लगमा निवासी कमरुद्दीन अंसारी ने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि मेरी भूमि पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा जबरन प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला आवास बनवाया जा रहा है। आवास निर्माण को रोकने के लिए मेरे द्वारा थाना में आवेदन भी दिया गया था लेकिन इसका कोई समाधान ना हो सका।
उन्होंने उपायुक्त से उक्त समस्या के समाधान की गुहार लगाई इस पर उपायुक्त ने अंचलाधिकारी गढ़वा से मामले की जांच करते हुए इस पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम- तिवारी मरहठिया निवासी अशोक तिवारी ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि मैं विकलांग हूं व अत्यंत गरीब परिवार से आता हूं। मेरे घर की स्थिति खराब है, उसका कुछ हिस्सा गिर चुका है तथा बाकी बचा हिस्सा कभी भी गिर सकता है, जिससे जानमाल की क्षति भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उक्त संदर्भ में उनके द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी दिया गया लेकिन इसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से आग्रह करते हुए अपनी पत्नी नमिता देवी के नाम पर आवास का लाभ दिलवाने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में अगले फरियादी नवादा मोड़ गढ़वा के 52 दुकानदारों ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि नवादा मोड़ के सभी दुकानदारों को सड़क की स्थिति खराब होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, गाड़ियों के आवागमन से दिन भर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है जिसके कारण दुकान पर पूरे दिन बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से दुकानदारों को इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। जनता दरबार में आगे ग्राम- डूमरो निवासी संजय कुमार महतो व मनोज मेहता ने एनएच 75 गढ़वा बाईपास सड़क निर्माण में आ रहे उनके घर की पुनः माफी कराने के संबंध में कहा कि हम दोनों भाइयों का घर एनएच 75 गढ़वा बाईपास में जा रहा है, जिसकी मापी पूर्व में की गई थी, लेकिन इस भवन का मुआवजा भुगतान पत्र अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुआ है।
ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से पुनः माफी करा कर भवन का मुआवजा भुगतान कराने का अनुरोध किया। जनता दरबार में इसके अलावा सड़क दुर्घटना में हुई क्षति के संदर्भ में सरकारी लाभ दिलाने, अवैध रूप से किसी अन्य की भूमि में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने, भूमि विवाद समेत अन्य से जुड़े कुल 16 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play