रमना : गढ़वा रमुना के बुलका में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया है।
घटना के संबंध में अगस्त यादव ने बताया कि हम लोग भाई के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है लेकिन कल अपने खेत में गेंहू बो रहा तभी अचानक हमारा बड़ा भाई राम क्रेश यादव अपने बेटों के साथ खेत पर आया और बोला कि ये मेरा खेत है, कह कर लाठी डंडों से मारपीट करने लगा जिसमें अगस्त यादव और उनकी पत्नी ललिता देवी तथा पुत्र विधा यादव घायल हो गया है। सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।