गढ़वा : आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस सांसद माननीय श्री राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटि गढ़वा के कार्यालय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी ने तथा संचालन पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने किया। इस कार्यक्रम मे झारखंड प्रदेश द्वारा कार्यक्रम के लिए नियुक्त प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी जी भी उपस्थित हुए। एक सादा समारोह का आयोजन कर श्री राहुल गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके दीर्घायु तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रदेश सचिव श्री सुरेंद्र नाथ तिवारी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती कमर सफदर, उपाध्यक्ष श्री श्याम बिहारी, उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष अलाउद्दीन खान, पूर्व प्रत्याशी श्री अमृत शुक्ला, विधानसभा प्रभारी सत्य नारायण यादव, पूर्व सचिव अजय सिंह, कामगार सेल के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, पूर्व प्रत्याशी राजेश चौबे, गढ़वा प्रखंड के कार्यक्रम प्रभारी उमेश त्रिपाठी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र चौबे, राम आश्रय राम, संतु कुमार, अनिकेत कुमार , शंभू राम आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी एवं सभी कांग्रेसजनों के द्वारा जरूरतमंद एवं गरीबों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और पका हुआ भोजन वितरण किया गया, साथ ही भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवान सपूतों को श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि दिया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण करने के बाद कांग्रेसजनो ने आवाह्न किया कि हमारे शहीद जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, हमारे सैनिकों के बहादुरी के आगे चीन हमेशा नतमस्तक रहेगा। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी सभी शहीद परिवारों के साथ में है।