मझिआंव : झारखंड सरकार के अवर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार, मझीआंव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर राष्ट्रीय बचत कार्यालय पदाधिकारी गढ़वा कमल किशोर सिंह को पदस्थापित किया गया है। इसके पूर्व मझीआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग अतिरिक्त प्रभार में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर थे।