गढ़वा : उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गढ़वा के कार्यालय प्रकोष्ठ में आज दिनांक 26 नवंबर 2020 को जिला परिषद दुकान आवंटन समिति के सदस्यों यथा अध्यक्ष जिला परिषद गढ़वा, उपाध्यक्ष जिला परिषद गढ़वा, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिलापरिषद गढ़वा, सभापति संचार एवं अधोसंरचना समिति जिला परिषद गढ़वा व कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गढ़वा की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से जिला परिषद गढ़वा द्वारा निर्मित रिक्त दुकानें क्रमशः, गढ़वा थाना क्षेत्र के सामने, नगर उंटारी वन विभाग व चेकनाका के पास की खाली पड़ी दुकान, डंडई व रमना प्रखंड अंतर्गत रिक्त दुकानों का आवंटन किया गया।
इसी क्रम में गढ़वा थाना क्षेत्र के सामने खाली पड़ी 45 दुकानें क्रमशः अनुसुईया देवी, गुलअफसा सबाब, नितिन कुमार, आशा देवी, रामजनम मिश्रा, सकीना खातून, विनोद कुमार, बिहारी मोची, अनूप कुमार पाठक, पुष्पा कुमारी, सूर्योदय कुमार गुप्ता, शैलेंद्र प्रसाद, नीलू देवी, राहुल कुमार पासवान, संदीप कुमार दुबे, अंकित मिश्रा सपना कुमारी, सुधीर कुमार तिवारी, सरस्वती कुमारी, रजनीश प्रसाद, संगीता देवी, प्रभात रंजन पांडेय, दिलीप कुमार गौड़, मनीष प्रसाद, कलावती देवी, राजदीप कुमार, सुभाष कुमार तिवारी, रमेश कुमार रवि, सुनीता कुमारी, चंद्र प्रकाश प्रभाकर, रानी देवी, रमेश कुमार चौबे, राजेश कुमार, सीमा मिश्रा, शिव कुमार मेहता, प्रिया कुमारी, अमरेश धर दुबे, अहमद हुसैन अंसारी, अमरिश कुमार तिवारी, पार्वती देवी, मदन प्रसाद केशरी, राजेश कुमार, हैदर अली, प्रिया लक्ष्मी व रूबी कुमारी को आवंटित किया गया।
वहीं नगर उंटारी वन विभाग व चेकनाका के पास जिला परिषद की खाली पड़ी 14 दुकानें क्रमशः निशांत कुमार शुक्ला, पूजा शुक्ला, गौरव कुमार धरदुबे, सुनील विश्वकर्मा, सुनील कुमार मेहता, लवकेश प्रताप देव, रेणु भारती, पुष्पा कुमारी, सविता कुमारी, शशिकांत मेहता, राजेश कुमार रजक, अजय कुमार, विनय कुमार तिवारी व अखिलेश कुमार धरदुबे को आवंटित किया गया। इसके अलावा डंडई प्रखंड में जिला परिषद की रिक्त दुकाने क्रमशः उदय राम, जिरा देवी, लक्ष्मीनिया कुमार व किरण सिंह तथा रमना में सतीश कुमार पासवान, सुनील कुमार मेहता, पुष्पा सिंह अखिलेश कुमार पासवान व शशिकांत मेहता को आवंटित की गई।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद गढ़वा विकास कुमार, उपाध्यक्ष जिला परिषद गढ़वा रेखा देवी, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिलापरिषद गढ़वा सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, सभापति संचार एवं अधोसंरचना समिति जिला परिषद गढ़वा साबिर शेख व कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गढ़वा चंद्रजीत सिंह कार्यपालक दंडाधिकारी अरुण उरांव समेत अन्य उपस्थित थे।