मेराल : थाना अंतर्गत बस स्टैंड के डंडई रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, उपाध्यक्ष संजय भगत, बीजेपी के कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, बीजेपी के मेराल दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि के द्वारा गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया भारतीय संविधान के गरिमा को बनाये रखने के लिये शपथ ग्रहण किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के लोगों के अलावा सरकारी व गैर सरकारी के कर्मचारियों ने अपने दायें हाथ को आगे कर शपथ लेते हुये कहा की हम भारत के लोग, भारत को एक संपुर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक व आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ती, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढा़ने के लिये दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर को 1949 ईं. को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय व अंचल कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं अंचल अधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में, प्रसाशनिक भवन मेराल थाना परिसर के थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में एवं जेएमएम प्रखंड कार्यालय के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया एवं शपथ लिया गया, साथ ही सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर मेराल के सभी जगहों पर संविधान दिवस मनाते हुए सपथ लिया गया।
इस अवसर पर प्रखंड सहायक सुनील कुमार, रिजवान अख्तर, बीपीओ फिरोज अंसारी, सहायक रवि रंजन कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर देवनाथ गौतम, मनरेगा अकाउंटेंट सूरज गुप्ता, अंचल से सीआई उदल राम, सहायक आलोक कुमार सिंह, कुणाल कुमार, अंचल ऑपरेटर आलम अंसारी, थाना से पीएसआई रंजन कुमार, रिजवान अंसारी, संजय कुमार, अजीत कुमार, पवन कुमार, जाहिद अंसारी, मुंशी मुन्ना चौधरी, रघुनंदन कुमार, विकास दुबे, ललिता देवी, बीजेपी के जिला महामंत्री संतोष दुबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉक्टर लाल मोहन गुप्ता, अवधेश कुमार, सुंदर दास, रूपु महतो आदि नाम शामिल है।