बड़गड़। भवनाथपुर : बड़गड प्रखण्ड कार्यालय के परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर प्रखण्ड कर्मियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय संविधान के गरिमा को बनाये रखने के लिये शपथ ग्रहण किया गया। कर्मियों ने अपने दायें हाथ को आगे कर शपथ लेते हुये कहा की हम भारत के लोग, भारत को एक संपुर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक व आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ती, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढा़ने के लिये दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ईं. को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस मौके पर प्रधान सहायक बिरेंद्र मांझी, जेई उपेंद्र कुमार रवि, पंचायत सचिव सुरेश मेहता, मोनिका राज, सतेंद्र यादव, अमर पासवान आदि उपस्थित थे ।
भवनाथपुर : प्रखण्ड के अंतर्गत सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर कर्मियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय संविधान के गरिमा को बनाये रखने के लिये शपथ ग्रहण किया गया। कर्मीयों ने अपने दायें हाथ को आगे कर शपथ लेते हुये कहा की हम भारत के लोग, भारत को एक संपुर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी , पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक व आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ती, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढा़ने के लिये दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ईं. को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
इस मौके पर आरएमडी सेल के प्रसाशनिक भवन में भवनाथपुर थाना परिसर, जेएमएम प्रखंड स्तरीय, अम्बेडकर पार्क टाउनशिप, प्रखंड व अंचल कार्यालय भवनाथपुर सहित अन्य जगहों पर शपथ लिया गया।
इस अवसर पर सेल के जीएम मनोज कुमार, बी दुगल, राजेश कुमार, अरुण शुक्ल, धनी चौबे, सीआईएसएफ के ऐसी बी घोष, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, थाना प्रभारी सीबी सिंह, बीडीओ रविन्द्र कुमार, सीओ सन्दीप अनुराग टोपनो, जेएमएम के चन्दन ठाकुर सहित अन्य लोगों के नाम शमिल है।