रेहला (पलामू) : रेहला पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व खुद थाना प्रभारी लालजी यादव कर रहे थे। पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट व मोटरसाइकिल का दस्तावेज़ के अलावा ड्राइविंग लाइसेंश की भी गहनता से जांच की। इसके अलावा कई चार पहिया वाहनों का भी जांच किया गया। थाना प्रभारी लालजी यादव ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने लोगो से हेलमेट पहनकर ही मोटरसाइकिल चलाने को कहा, वाहन चेकिंग अभियान में कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।