गढ़वा : शहर थाना में दस वर्ष पूर्व की अपराधियो की सूची तैयार हो रही है। गौरतलब है कि, शहर में हत्या, आर्म्स, चोरी गृहभेदन, लूट, डकैती आदि जैसे अपराध का बिगत 10 वर्षो का गढ़वा थाना अंर्तगत आरोपी, संदेही अभियुक्त की सूची तैयार की गई है। इसके लिए गढ़वा पुलिस अभियान चलाएगी । उनकी अभी की स्थिति का सत्यापन कर पता करेगी की कौन अपराधी अभी कितना सक्रिय है। वैसे सक्रिय लोगों को तत्काल जेल भेजा जाएगा।
इसके साथ ही गढ़वा पुलिस शहर में करीब 20 स्थानों को चिन्हित कर जहाँ लगातार वाहन चेकिंग कर वैसे लोगों पर नकेल कसेगी जो ट्रिपल सवारी करते हैं, नाबालिक वाहन चलाते हैं एवं बिना नंबर के गाड़ी सड़क पर दौड़ाते हैं। साथ ही पुलिस विभिन्न चौक चौराहों पर अड्डाबाजों, नशाबाजों एवं अवैध शराब, बनाने व बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।