खरौंधी : जल नल योजना के तहत पानी टंकी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भानु प्रताप शाही के द्वारा किया गया। साथ ही पंचायत भवन मझिगांवा में खरौंधी प्रखण्ड अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों से आए लोगों को राज्य विकलांग पेंशन योजना एवं राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना के सभी योग्य लाभुकों को पेंशन की स्वीकृति दी गई। साथ ही जरूरत मंदो को ग्रीन कार्ड भी स्वीकृति दी गई।
बताते चलें कि खरौंधी क्षेत्र के मझिगांवा पंचायत में 87 करोड़ की लागत से बनने वाली पानी टंकी का भूमि पूजन सह शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा एवं संचालन उपेन्द्र दास के द्वारा की गई।
वहीं पर भाजपा वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि खरौंधी जैसे सुदृढ़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना जल नल योजना के तहत सभी पंचायतों में पीने युक्त शुद्ध पेय जल मिले जिससे बीमारियों का खतरा कम हो सके।
इसी उद्देश्य से मझिगांवा पंचायत में पानी टंकी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
आगे उन्होंने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि यह पानी का टंकी में सोन से पानी उठाव कर कधवन से सीधे पाचाडुमर फिल्टर होकर सप्लाई के द्वारा मझिगांवा पंचायत पानी टंकी में पानी उपलब्ध कराते हुए खरौंधी के विभिन्न पंचायतों मे शुद्ध पानी देने की बात कही।
उन्होंने बिजली, सड़क, पानी आदि का उल्लेख करते हुए कई योजनाओं के बारे में सुविधा देने की बात कही। साथ हीं उन्होंने कहा कि पूर्व में सड़क, पानी, बिजली की स्थिति दयनीय थी। आजादी के 70 साल बाद भी लोगों को असुविधा होती थी लेकिन ग्यारह साल के कार्यकाल में विधान सभा के सभी क्षेत्रों में योजना धरातल पर देखने को मिल रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना पर बोलते हुए कहा कि सभी को पक्के का मकान दिया जाना चाहिए पलायन मजदूरी कर के जो पक्के का निर्माण किए हैं सभी को आवास का लाभ मिलना चाहिए।
साथ ही उपस्थित खरौंधी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महेन्द्र छोटन उरांव को निर्देश देते हुए श्री शाही ने कहा कि मार्च तक सभी पंचायतों के योग्य राशन और पेंशन के जरूरत मंदो को पंचायत स्तर पर कैंप के माध्यम से सुविधा दिया जाए। जिससे प्रखण्ड कार्यालय एवं बिचौलिए के चक्कर जनता को न लगाना पड़े।
जबकि खरौंधी के मझिगावां पंचायत भवन में राशन एवं पेंशन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा राशन एवं पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण लाभुकों के बीच किया गाया।
जिन लोगो का राशन, एवं पेंशन की स्वीकृति आज विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा किया गया। उस लाभुकों को अगले माह से उनके खाता में पेंशन एवं राशन दुकान से राशन मिलेगा।
कार्यक्रम में विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि गरीबो को राशन, पेंशन, गैस चूल्हा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय आदि योजना की जरूरत है। जिससे गरीबो को लाभ मिले उन्होंने कहा कि गांव की सरकार को सशक्त करने की जरूत है ताकि गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें उन्होंने कहा कि जिस लिस्ट में सरकार के द्वारा लाभुक का नाम लिस्ट तय कर दिया गया है।