भवनाथपुर( गढ़वा) : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ही कोविड 19 महामारी के नियम व आदेश का खुलेआम धज्जियाँ उड़ाया जा रहा है, जिसका लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ही यह संकेत दिया गया है कि नवम्बर माह में कोरोना महामारी बढ़ने की संभावना है जिसको लेकर प्रशाशन के द्वारा ध्वनि यंत्र से प्रचार प्रसार कर मास्क लगाने शारीरिक दूरी बनाने का निर्देश के साथ इसका अनुपालन नहीं करने वालों को दस घण्टे का कस्टडी व दो हजार रु आर्थिक दण्ड भी लगाया गया है, तो दूसरी ओर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला बंध्याकरण में काफी भीड़-भाड़ नामांकन कराने के लिए देखा गया।
जहां डेस्क पर बैठे कुछ स्वास्थ्य कर्मी भी बिना मास्क के कार्य करते देखे गए और जो बाहर से आये ग्रामीण महिला- पुरुष छोटे-छोटे बच्चे के साथ भीड़ लगाए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। किन्ही के पास न मास्क था नही शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जा रहा था। जबकि कोरोना वायरस रिपोर्ट के अनुसार छोटे बच्चे व वृद्धों में ही यह वायरस तुरंत फैलने का आशंका रहता है। परन्तु इन सब के बावजूद स्वास्थ्य विभाग लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
इन सब के बाउजूद भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह से पूछे जाने पर बताया कि कोविड 19 का कोई अवहेलना नहीं किया जा रहा है सभी लोगों का कोरोना सेम्पल लेने के बाद ही बंध्याकरण किया जा रहा है ।