बंशीधर नगर : भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही सोमवार की शाम प्रखण्ड के ठरक़ा ग्राम में विगत दिनों सड़क हादसे में मृत इंडियन नेवी का चीफ पेटी ऑफिसर सीपीओ ब्रजेश कुमार यादव व उनकी माँ सोनिया देवी के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया। विधायक ने इंडियन नेवी के चीफ पेटी ऑफिसर सीपीओ के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी लिया। उन्होंने परिवार वालो को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक श्री शाही से मुसहर टोला के निकट उनकी प्रतिमा लगवाने की मांग किया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सगमा मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव को वाराणसी से प्रतिमा बनवाकर स्थापित कराने का निर्देश दिया।

अंत मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, लक्ष्मण राम, ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व मुखिया राकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, लालमोहन यादव, विभूति भूषण चौबे, शैलेश शुक्ल, विक्की देव, चंद्रकांत यादव, राजेश बैठा, मंगल यादव, लल्लू ठाकुर, राजेश जायसवाल, राहुल देव पाल, आनन्द प्रकाश, बबलू ठाकुर, अभिषेक चौबे, धनन्जय तिवारी, अभिषेक दुबे, सूर्यनाथ प्रसाद, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।