बंशीधर नगर : अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की बैठक मंगलवार को चंद्रवंशी भवन में समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जरासंध जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 नवम्बर को जरासंध जयंती समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के जिला उपाध्यक्ष सोबरन चंद्रवंशी, जिला सचिव काशी चंद्रवंशी, क्रांति चंद्रवंशी, कुमार जितेंद्र, सचिन चंद्रवंशी, अनूप चंद्रवंशी, आशुतोष चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, जय प्रकाश चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, अंकित चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।