whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200484
Loading...


बाईक 10 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 लोग हुए घायल

location_on बड़गड access_time 19-Jun-20, 09:44 PM visibility 658
Share



बाईक 10 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 लोग हुए घायल
खाई में गिरा दुर्घटनाग्रस्त बाईक एवं घायल युवती


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ (गढ़वा ) : बड़गड ओपी क्षेत्र अन्तर्गत सालो मोड़ के पास शुक्रवार को एक बाईक अनियंत्रित हो कर दस फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो लोग गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों में पलामू के पोखरी गांव निवासी अरुण कुमार उम्र (18) वर्ष व ललिता कुजूर उम्र (18) वर्ष के नाम शामील हैं। बड़गड़ ओपी में तैनात सीआरपीएफ 172 बटालियन के तत्परता से उक्त दोनों घायल युवक युवती को प्राथमीक स्वस्थ्य उपकेंद्र बड़गड़ पहुंचाया गया। बाद में उन्हें उचित इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डरिया भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया की एक बाईक पर सवार दो युवक व एक युवती तेज रफ्तार से महुआटिकर गांव से भण्डरिया की ओर जा रहे थे।
इस बीच सालो जंगल स्थित तीखे मोड़ के पास बाईक अनियंत्रित हो कर दस फीट गहरे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। वहीं एक युवक घटना स्थल से भाग खड़ा हुआ। बताया गया की उस समय सीआरपीएफ 172 बटालियन के जवान उक्त जंगल में ड्यूटी पर तैनात थे। जवानों ने घटना के बाद तत्काल दोनों घायलों को उठा कर वहीं पर उनका प्राथमीक उपचार किया व अपने वाहन द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है की उक्त दुर्घटना में बाईक के परखच्चे उड़ गये हैं ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play