बंशीधर नगर : प्रखण्ड के सभी सात संकुल संसाधन केंद्रों में मंगलवार को गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों का गणित विषय का ऑन लाइन टेस्ट दो पालियों में लिया गया। इस ऑन लाइन टेस्ट में वीक्षक के रूप में संकुल साधन सेवी उपस्थित थे। इन सभी शिक्षकों को गणित विषय मे गुणात्मक सुधार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। गणित व अंग्रेजी बिषय के टेस्ट के लिए पूर्व से ही तिथि निर्धारित है।
गणित टेस्ट मे द्वारिका नाथ पांडेय, अखिलेश प्रसाद, कमलेश पांडेय, पूनम कुमारी, सुभाष राम, अखौरी प्रवीण कुमार सिन्हा, अशोक ठाकुर, बिरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, मदन राम, मुनेश्वर मेहता, अरविंद कुमार ठाकुर, पुष्पा कुमारी, बिनोद ठाकुर, अलीम अंसारी, ज्ञान प्रकाश, बिनोद महतो सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अपने अपने संकुल संसाधन केंद्रों में उपस्थित हुए।