बंशीधर नगर : पुलिस ने मारपीट के प्राथमिकी अभियुक्त मंगरदह ग्राम निवासी विकास चंद्रवंशी पिता रमेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि विकास के खिलाफ थाना कांड संख्या 204/20 धारा 341, 323, 307 व 504 भादवि के तहत मामला दर्ज है।