कांडी : ग्राम पंचायत कांडी में पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के 73 लाभार्थियों को मुखिया विनोद प्रसाद, पंचायत सचिव चन्द्रदेव तिवारी एवं पीएमएवाई प्रखंड समन्वयक द्वारा स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
स्वीकृति पत्र वितरण के दौरान मुखिया ने कहा कि एसीसी डाटा से चयनित सभी योग्य लाभुकों को इस योजना के अंतर्गत चयन कर उन्हें स्वीकृति पत्र दिया गया। बीडीओ ने पंचायत के उन सभी पात्र लाभार्थियों को प्रथम किश्त की राशि खाते में भेज दी। जिनका जांच में पक्का मकान नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 2022 तक सभी लोगों को पक्का मकान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी सिलसिले में यह कार्य चल रहा है।
प्रथम किश्त की 40 हजार की राशि सभी पात्र लाभुकों के खाते में भेज दी गई है।
वहीं बीडीओ जोहन टुडू ने कहा कि समय सीमा के अंदर जिन लाभुकों द्वारा आवास पूरा कर दिया जाएगा उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आवास कार्य में लगे घर के मजदूरों को भी मजदूरी देने का प्रावधान है। जो मनरेगा के अंतर्गत दी जाएगी।