कांडी : गढ़वा से कांडी तक सड़क बना रही कंपनी द्वारा लमारी कला गांव में पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर घायल होने व इलाज के दौरान हुई मौत से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कांडी व लमारी कला गांव के नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे के नेतृत्व में सलगा गांव स्थित लंगोटिया बाबा के नजदीक आरकेटीसी कंपनी के कार्यालय पहुंचकर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात करनी चाही। किन्तु प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कंपनी के अन्य पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बात नहीं हो सकी।
नाराजगी व्यक्त करते हुए बड़ू दुबे ने कहा कि कंपनी की लापरवाही की वजह से गरीब मनीष की मौत हो गई।
कंपनी द्वारा गड्ढा खोदे जाने के बाद बैरिकेटिंग, सूचना बोर्ड व रिबन नहीं लगाने के कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। घायलों के इलाज के लिए कंपनी द्वारा 20,000 रुपए दिया जाना काफी दुखद है।
श्री दुबे ने कहा कि यदि कंपनी द्वारा मृतक मनीष के आश्रितों को मंगलवार तक उचित मुआवजा नहीं दी गई तो बुधवार को कांडी में संपूर्ण चक्का जाम किया जाएगा।
मौके पर झरी प्रसाद, राजेंद्र तिवारी, शम्भू पांडेय, सुरेश राम, राधेश्याम, नुरे आलम सहित सैकड़ मौजूद थे।