कांडी कांडी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में लगाए गए जल मीनार से 260 वाट का दो सोलर प्लेट को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रसाद पाठक ने बताया कि जल मीनार में लगाए गए चार सोलर प्लेट में से दो सोलर प्लेट की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा सोलर की कब चोरी की गई किसी को भी पता नहीं चल पाया। वहीं सोमवार को विद्यालय आने पर प्रधानाध्यापक ने देखा कि जल मीनार के ऊपर लगाए गए सोलर प्लेट में से दो सोलर प्लेट गायब है। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कांडी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि सोलर प्लेट की चोरी करने वाले चोरों को जल्द ही कानून के हवाले किया जाएगा। वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष रामलला दुबे ने भी कांडी थाना क्षेत्र से सोलर पैनल की लगातार हो चोरी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नराजगी व्यक्त की है।