बंशीधर नगर : भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सह धुरकी प्रखण्ड प्रभारी कामेश्वर विश्वकर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर केंद्र सरकार के खिलाफ किसान व श्रम कानून के साथ छेड़छाड़ एवं तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण करने के खिलाफ आगामी 27 नवंबर को धुरकी प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष धरना देने की जानकारी दिया है।
दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि वर्तमान केंद्र सरकार ने जिस तरह से किसान विरोधी व श्रम कानून विरोधी तथा सभी सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण करने का काम किया है। उसके खिलाफ पूरे देश में जन आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर उंटारी अनुमंडल के धुरकी प्रखंड पर आगामी 27 नवंबर को धरना दिया जाएगा।
जिसमें झंडा बैनर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के महामारी को देखते हुए सरकारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।