गढ़वा : आज सुबह 5:00 बजे एन एच 75 पर कचहरी रोड स्थित मंगल भवन के पास एक अजीबोगरीब सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ड्राइवर समेत एक महिला की मौत हो गई है।
सूचना के अनुसार कचहरी रोड की ही रहने वाली कमला देवी नाम की एक महिला दुर्गा मंदिर की ओर फूल लेकर आ रही थी, तभी रंका मोड़ की ओर से गुजर रहा एक ट्रक का ड्राइवर अचानक महिला से करीब 100 मीटर पहले ही चलती ट्रक से सड़क पर गिरकर मौत होने से चालक विहीन ट्रक फ्री हो गया और दुर्गा मंदिर की ओर आ रही उक्त ट्रक के चपेट में आ गई, जिससे महिला की भी मौत हो गई। इसके बाद ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। इससे विद्युत आपूर्ति सेवा भी बाधित हो गया है, जबकि घटना के बाद घटनास्थल की दोनों ओर सैकड़ों ट्रकों का तांता लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले आई है।