भंडरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम कंजिया में बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक होन्डा साईन मोटरसाइकिल cg15cf1210 को आग के हवाले कर दिया, जिससे मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गया। मोटरसाइकिल कंजिया निवासी संतोष तिर्की पिता मार्कुश तिर्की का बताया गया है।
भुक्तभोगी संतोष तिर्की के द्वारा भंडरिया थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार भुक्तभोगी अपने अन्य परिजनों के साथ शनिवार की रात लगभग आठ बजे अपने घर के आंगन में मोटरसाइकिल खडा करने के बाद खाना खा कर सो गया। घर के लोग रविवार की सुबह सो कर उठे तो देखा की आंगन में सुखाया हुआ कपड़ा घर के बगल में ही जला दिया गया है तथा मोटरसाइकिल भी आंगन में नहीं है। खोजबीन करने पर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब किनारे उसका मोटरसाइकिल जला हुआ अवस्था में पाया गया।
भुक्तभोगी के द्वारा तत्काल इसकी सुचना ग्रामीणों को देते हुए भंडरिया थाना को सूचित किया गया। भंडरिया पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करतें हुए उक्त मोटरसाइकिल को भंडरिया थाना ले आया।
इस संबंध में भंडरिया थाना प्रभारी चिंतामण रजक ने बताया कि भुक्तभोगी के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा अनुसंधान जारी है। जल्द ही घटना में शामिल लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे।