भवनाथपुर (गढ़वा ) : भवनाथपुर भाया केतार मुख्य पथ के भगवान घाटी में रविवार को बाइकसे अनियंत्रित होकर गिरने से केतार दासीपुर निवासी रामजन्म मेहता की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिसे घायलावस्था में 108 एम्बुलेंस पर शिकायत के बाद तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ आयुष डॉ अभिनीत विस्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है।
घटना के बारे में रामजन्म ने बताया कि रविवार को आवश्यक कार्य से मेरा पुत्र नवीन कुमार अपनी माँ गीता को दासीपुर से भवनाथपुर ले जा रहा था तभी भगवान घाटी में अचानक बाईक के आगे एक जंगली जानवर दौड़ जाने से बाइक से गीता गिरकर घायल हो गई।
घटना स्थल से 108 नम्बर पर फोन करने के बाद एम्बुलेंस घटना स्थल से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।