बंशीधर नगर (गढ़वा) : स्थानीय पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में शनिवार को वाम दलों की बैठक गणेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में केन्द्र सरकार की जन विरोधी,मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 26 नवम्बर को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत आम हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में 26 नवम्बर को बालिका उच्च विद्यालय के निकट से सुबह 10 बजे जुलूस निकाला जायेगा, जो मुख्य मार्ग से होते हुए भवनाथपुर मोड़ तक तथा पुनः बस स्टैंड वापस होकर सम्पन्न होगा। नेताओ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र यथा भारतीय जीवन बीमा निगम, पेट्रोलियम, कोयला खदान, इस्पात, रेल जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र के उधमो को बेचा जा रहा है।
बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार आंकड़ो की बाजीगरी दिखा रही है। सरकार एक वर्ष का जीएसटी वसूल रही है तथा इसे मासिक तौर पर इजाफा बता रही है,जो गलत है।
बैठक में भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, देवीदयाल मेहता, राजकुमार राम, नौरंगी पाल, द्वारिका राम, इसहाक अंसारी, श्रवण भुइँया, माकपा के जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।