whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27202538
Loading...


संविदा आधारित कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, कनीय अभियंता व लेखा लिपिक गए हड़ताल पर

location_on गढ़वा access_time 19-Jun-20, 08:22 PM visibility 662
Share



संविदा आधारित कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, कनीय अभियंता व लेखा लिपिक गए हड़ताल पर
संविदा आधारित कर्मी समाहरणालय के समक्ष धरना देते


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पंचायत राज विभाग में विगत तीन वर्षों से 14 वें वित्त के तहत लेखा लिपिक व कनीय अभियंता पद पर कार्यरत कर्मी बुधवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए। इनके द्वारा समाहरणालय के समक्ष शारीरिक दूरी व नियमों का पालन करते हुए धरना दिया गया। साथ ही सरकार से सभी कर्मियों का सामायोजन 15 वें वित्त में करने, मानदेय में बढ़ोत्तरी करने, भविष्य निधि में राशि जमा कराने, केंद्र के कर्मियों की तरह कोविड 19 के तहत जीवन बीमा कराने आदि की मांग की जा रही है। कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि पंचायत राज विभाग में विगत तीन वर्ष से 14 वें वित्त के तहत इन कर्मियों की बहाली हुई थी। मगर इनकी संविदा आगामी 30 जून को समाप्त हो रही है।
संविदा समाप्ति को देखने हुए कर्मियों ने सरकार से उनका समायोजन 15 वें वित्त के तहत करने की मांग की है। मगर अभी तक सरकार द्वारा इनका समायोजन नहीं किए जाने से इनके बीच आक्रोश व्याप्त है। धरना पर बैठे कर्मियों का कहना है कि कि हमलोग पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहें हैं। हमें कार्य करने का अनुभव है। मगर सरकार हमारा समायोजन 15 वित्त में कर रही है। जिससे हमारे समक्ष रोजगार छिनने का संकट उत्पन्न हो गया है। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हमारा यह आंदोलन अनिश्चित काल के लिए चलेगा। धरना पर बैठने वालों में संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष मुजाहिद हुसैन, सचिव पंकज कुमार राज, सुकेश कुमार, जितेंद्र राम, जीवन दीप कुमार, बलराम पांडेय, सहेला खान, नीतू कुमारी, ज्योत्सना, सलेंद्र सिन्हा, पंकज कुमार, सतीश तिवारी, निशांत तिवारी, तारिक एजाज, बाबर आदि के नाम शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play