कांडी : प्रखंड के राणाडीह, शिवपुर, गड़ा खुर्द, घटहुआ कला सहित अन्य कई पंचायतों में बुधवार को विभिन्न जगहों पर छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी ब्रह्मदेव प्रसाद ने गुड़ व नारियल का वितरण करवाया। इस दौरान ब्रह्मदेव के भतीजा अमर प्रसाद ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व पर प्रत्येक वर्ष छठव्रतियों में नि:स्वार्थ भाव से पूजन सामग्री बांटी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ की महान महिमा है। भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़ ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं। गरीब और अमीर के बीच कोई भेद नहीं रहता। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पर्व है, जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग देते हैं। इस महापर्व को करने से कोई गरीब वंचित ना रहे।
भगवान भास्कर के इस महा अनुष्ठान में अपनी सहभागिता के रूप में लोग छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटते हैं।
इस मौके पर श्री प्रसाद के भतीजा अमर प्रसाद, संजय चौबे, संजय गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।