कांडी : गाड़ाखुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व समाजसेवी नीरज सिंह ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा महोत्सव को लेकर छठ व्रतियों के लिए पंचायत के सभी जगहों पर साफ-सफाई कराकर टेंट, लाइट, जेनरेटर सहित सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया।
समाजसेवी सह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह लगातार 11 वर्षों से इस तरह के कार्यक्रमों बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। इस कार्यकर्म में स्थानीय युवकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्री सिंह का कहना है कि पंचायत अंतर्गत सभी गांव व टोलो के छठ घाट पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है। जहां व्रती स्वच्छ वातावरण में अपने अनुष्ठान को पूर्ण करेंगे। बताते चलें कि छठ व्रती पूजा महोत्सव के दौरान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित करते हैं।
हालांकि इनमें से कुछ लोग सोन नदी किनारे एवं मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल भी छठ व्रत करने जाते हैं। मुखिया प्रतिनिधि का कहना है कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। तालाब घाट के चारों तरफ से लाइटिग की व्यवस्था कराई गई है।