whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182269
Loading...


मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर चल रहा है हाई प्रोफाइल छठ महोत्सव

location_on गढ़वा access_time 20-Nov-20, 07:42 PM visibility 653
Share



मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर चल रहा है हाई प्रोफाइल छठ महोत्सव


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : इस बार का गढ़वा शहर का छठ काफी चर्चा में है। चर्चा के पीछे सुबे के पेय जल स्वच्छता मंत्री स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर का कल्याणपुर स्थित आवास केंद्र में है। यहां का छठ महोत्सव अपने आप में अनोखा व बेमिसाल है। इसकी बानगी कल खरना के मौके पर देखने को मिला जहां हजारों लोगों ने खरना का प्रसाद एक साथ ग्रहण कर एक रिकॉर्ड बनाया। वास्तव में एक साथ खरना ग्रहण करने का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज हो जाए तो आश्चर्य नहीं, क्योंकि एक अनुमान के अनुसार खरना का प्रसाद एक ही परिवार से लगभग 2000 लोगों ने यहां ग्रहण किया, जो अपने आप में रिकॉर्ड ही नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द का भी मिसाल है। क्योंकि हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
दूसरे दिन का अर्ध्य भी अस्ताचलगामी सुर्य को देने के दौरान यहां अनोखा रहा, जहां पर खुद मंत्री मिथिलेश ठाकुर वहंगी, दौरी माथे पर उठाकर छठ का अर्ध्य देते दिलाते देखे गए। इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर का पूरा परिवार चारों भाई, भतीजा, बहन, बहनोई, भगना, भगिनी सभी तन्मयता पूर्वक जुटे दिखे। इस दौरान मंत्री के भतीजे से लेकर परिवार के सभी सदस्यों ने खरना के लिए घर-घर जाकर सैकड़ों लोगों तक खुद निमंत्रण, खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए दिया। इससे भी बड़ी बात आज तब देखने को मिली जब यहां सैकड़ों लोग पहुंचे तथा छठ के मौके पर भगवान भास्कर के अर्ध्य के समय माथे पर अर्घ्य लिया। ऐसे में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का गढ़वा का छठ महोत्सव काफी चर्चा में क्योंकि इसमें धार्मिक के साथ-साथ राजनीति का भी तड़का जो लगा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play