बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर मारपीट करने के आरोप में खुर्शीद खान को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के चचेरिया गांव निवासी था। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार खुर्शीद खान मारपीट करने का आरोपी था। मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था, जिसे सूचना के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।