गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी गढ़वा ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंका मोड़ पर फल वितरण किया। खास बात यह रही कि कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने सजगता के साथ श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए फलहार के साथ मास्क का भी वितरण किया।
कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे नेताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राजनीतिक गतिविधियों के अलावे धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पर्व-त्योहार सिर्फ आस्था का केंद्र है हमारी पार्टी धर्म के नाम पर कभी राजनीति नहीं करती। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को छठ घाट पर लोगों को जागरूक एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है।
बूथ से लेकर जिला स्तर के नेता अपने-अपने छठ घाट पर मास्क, सैनेटाइजर आदि का व्यवस्था कर रहे हैं।
फलाहार वितरण कार्यक्रम में जिला सचिव मनोज ठाकुर, उपाध्यक्ष आशीष, आशुतोष पांडे, डॉ असजद अंसारी, वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य परेश तिवारी, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू, मनोज झा, तुषार आनंद, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, महिला मोर्चा गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष शीला तिवारी, संयुक्त सचिव अभिषेक धर दुबे, सह सचिव मासूम माही, गुंजन धर दुबे, हिमांशु मिश्रा, सदाब खान, विवेक सिंह, बिरेंद तिवारी, सूरज चंद्रवंशी, नीलू खान, अरविंद पटवा, प्रियम सिंह, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अमित पांडे, धीरज ठाकुर आदि उपस्थित थे।