बंशीधर नगर : राजा पहाड़ी शिव शक्ति क्लब पूर्णानगर के द्वारा 1980 से ही छठ व्रतधारियों के लिए छठ घाट पर साफ सफ़ाई, व्रतधारियों के बैठने व टेंट, व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना, ध्वनि आदि का व्यापक व्यवस्था लगातार 40 वर्षों से किया जाता है। उक्त जानकारी शिव शक्ति क्लब अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, सक्रिय सदस्य व समाजसेवी हीरा प्रसाद ने दिया।

उन्होंने कहा कि राजा पहाड़ी मंदिर के निकट मझिला तालाब के पास छठ घाट तक कि साफ सफ़ाई व्यापक रोशनी व ध्वनि, व्रतधारियों के बैठने के लिए सामियाना तथा स्नान के कृत्रिम झरना लगवाया गया। यहां पर शिव शक्ति क्लब का अपना नियंत्रण कक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार गाइडलाइन का ध्यान में रखते हुए छठ व्रतधारियों के बीच माक्स का वितरण भी किया जाएगा।
मौके शिव शक्ति क्लब कोषाध्यक्ष, लखन लाल कुशवाहा, दुर्गेश विश्वकर्मा सचिव सूर्यकांत उर्फ सूरज कुमार, संरक्षक जोखू प्रसाद एवं कार्यकारी सदस्य एवं समाजसेवी हीरा प्रसाद, रवि प्रकाश, प्रद्युमन मेहता, प्रिंस कुमार, मुनीलाल रजत कुमार, अमरेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।