बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ बाजार छठ महापर्व को लेकर गुलजार रहा। आस्था के त्योहार पर में फल सहित अन्य पूजन सामग्रियां की व्रतियों द्वारा जमकर खरीदारी की गई। फलों के दाम अपेक्षाकृत अधिक होने पर भी, आस्था उन पर भारी पडी़।
बाजार में सेव 80 रुपये से 100 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा गया । अन्य फल भी इस बार महंगी हैं। लेकिन व्रतियों पर महंगाई का कोई असर नहीं दिखा। बाजार में मिट्टी का दिया सहित अन्य पूजा सामग्री का भी खुब बिक्री हुई।